रूसी रैंसमवेयर ग्रुप रेविल हुआ गायब

अमेरिका में लगातार रैंसमवेयर हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन वार्ता का असर दिखाई देने लगा है। अमेरिका पर हमले करने वाला रूसी रैंसमवेयर ग्रुप रेविल अचानक गायब हो गया है।

अमेरिका में एक के बाद एक साइबर हमले हो रहे थे। इन हमलों में प्रमुख तेल पाइपलाइन और सैकड़ों कंपनियों के नेटवर्क शिकार हुए थे। ताजा हमला मांस उत्पादक कंपनी जेबीएस पर किया गया। जिसमें एक करोड़ दस लाख डालर (करीब 82 करोड़ रुपये) की फिरौती मांगी गई थी। घटना के संबंध में जो बाइडन ने पुतिन से टेलीफोन पर वार्ता के दौरान अपनी गंभीर नाराजगी जताई ।

अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने इस दौरान रैंसमवेयर हमला करने वाले ग्रुप रेविल की भी पूरी जानकारी रूस को दे दी। रेविल नाम रैंसमवेयर ईविल से दिया गया है।

बाइडन की पुतिन से वार्ता के कुछ दिनों के बाद रेविल ग्रुप निष्कि्रय हो गया है। डार्क वेब पर इस ग्रुप की साइटें अचानक गायब हो गई हैं। अब सवाल उठ रहा है कि यह सब कैसे और किसने किया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker