पीएम के भरोसे पर उतरूंगा खरा: गिरिराज

पटना। भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं में शुमार और विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को बिहार पहुंचने के बाद बदले-बदले नजर आए।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों के जवाब देने से बेगूसराय से सांसद गिरिराज कन्नी काटते दिखे। बस केवल इतना कहा कि जनता काम देखती है। एयरपोर्ट से सीधे बेगूसराय के लिए रवाना ही गए ।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से जब कामन सिविल कोड को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बोलने से परहेज किया। गिरिराज सिंह ने केवल इतना कहा कि सरकार अपना काम करेगी।

यह पूछे जाने पर कि तेजस्वी यादव विपक्षी एकजुटता की बात कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि अब एकजुटता की नहीं, काम की जरूरत है।

Back to top button