ऋषभ पंत को युवराज सिंह ने कहा भविष्य का कप्तान

ऋषभ पंत ने पिछले कुछ समय में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया है। पंत ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी उपयोगिता को साबित किया है, इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के पहले फेज में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का रोल भी बखूबी निभाया है।

श्रेयस अय्यर इंजरी के चलते आईपीएल के पहले फेज में नहीं खेल पाए, जिसके चलते पंत को कप्तानी सौंपी गई। पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने आठ मैच में से छह जीते और 12 प्वॉइंट्स के साथ फिलहाल प्वॉइंट टेबल में नंबर-1 है। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को लगता है कि पंत आने वाले समय में भारतीय टीम की कप्तानी भी कर सकते हैं।

Back to top button