महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म

दमोह, सिविल अस्पताल में एक 28 वर्षीय महिला ने मंगलवार की शाम तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। तीनों ही बेटियां हैं। प्रसव के बाद नवजात और मां पूर्ण स्वस्थ हैं और आवश्यक इलाज के बाद महिला और उसके तीनों बच्चे अपने घर चले गए। मामला हटा ब्लाक के कनकपुरा गांव का है।

 डॉ. के अनुसार बच्चों के जन्म लेने का अंतराल दो से पांच मिनट था तीनों बच्चे और महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार इस महिला ने पहले भी एक बच्ची को जन्म दिया था। डॉक्टर सौरभ जैन ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बच्चों का जन्म साधारण प्रक्रिया में हुआ।

 ग्रामीण इलाकों में अपनी तरह का यह पहला मामला है जब किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। कनकपुरा गांव निवासी आरती पति द्वारका यादव ने दो वर्ष पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। उसके बाद प्रसव होने में कुछ मुश्किलें आ रही थीं।

प्रसव पीड़ा होने पर आरती को सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां आरती ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है। आरती के पति द्वारका ने बताया ईश्वर ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है।

इसके पहले भी एक लड़की ने जन्म लिया जो अब दो वर्ष की है और अब तिड़वा बच्चियों के जन्म से परिवार में खुशी की लहर है। वहीं डॉक्टर के अनुसार बच्चे का समान्य वजन दो किलो पांच सौ ग्राम होना चाहिए। जिसमें आरती का एक बच्चा एक किलो 800 ग्राम का है।

दूसरा एक किलो 500 ग्राम और तीसरा बच्चा एक किलो 600 ग्राम का है। प्रसव के कुछ घंटों बाद महिला अपने गांव चली गई। हालांकि बच्चियों का टीकाकरण करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के पति से संपर्क में बनी हुई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker