एयरफोर्स कर्मी की पत्नी और बेटे की हत्या

राजधानी दिल्ली के पालम गांव से डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक एयरफोर्स कर्मी की पत्नी और उनके 27 वर्षीय बेटे के सिर पर डंबल से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे ने शवों को बुरी तरह कुचल दिया था।

मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुई इस वारदात की सूचना मृतक महिला के पति ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ हालत में मां-बेटे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 52 वर्षीय बबिता वर्मा और उनके बेटे की 27 वर्षीय गौरव के तौर पर हुई है।

बबिता बेटे व पति कृष्ण स्वरूप सुधीर (55) के साथ राज नगर पार्ट-1 की गली नंबर-6 बी में मकान संख्या आरजेडबी-161 में रहती थीं।

Back to top button