महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

खून से लथपथ मिला शव

उरई/जलौन,संवाददाता। कुठौंद थाना क्षेत्र के मड़ोरा में रविवार देर रात को घर में अकेली महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह काफी देर तक महिला के घर का दरवाजा न खुलने से आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। जहां खून में लथपथ महिला का शव देखकर सभी के होश उड़ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सरावन कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव मड़ोरा में घर अकेली रह रही वृद्ध महिला विद्या देवी पत्नी हरी सिंह सेंगर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटाने है।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के कई थानों का फोर्स मौजूद है। घर में महिला के साथ उसका पति भी नही रहता था। मृतका के दो पुत्र थे जिसमें एक लड़के और बहू की दो साल पहले सिकंदरा कानपुर देहात के पास एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।

छोटा लड़का भी घर पर नही था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात कुछ लोग चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला द्वारा पहचानने के कारण चोरों ने हत्या कर दी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker