पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में अब कुछ ही समय रह गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, पुष्कर सिंह धामी के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी है। BJP अगर किसी पूर्व कांग्रेसी पर दांव लगाएगी तो उसमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की राय सबसे अहम होगी और बहुगुणा कभी भी सतपाल का नाम आगे नहीं करेंगे।

उत्तराखंड में BJP के सामने इस समय ब्राह्मणों की नाराजगी बड़ी चुनौती है। उत्तराखंड ही नहीं, उत्तर प्रदेश और हिमाचल में भी यही स्थिति है। इसलिए 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले BJP डैमेज कंट्रोल करना चाहेगी।

अगर BJP ने संघ की पृष्ठभूमि को वरीयता दी तो ऐसे में धन सिंह रावत पहली पसंद होंगे। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी समर्थन है। धन सिंह पिछली बार भी CM की कुर्सी के करीब जाकर पिछड़ गए थे। उनकी दूसरी खूबी उनका जमीन से जुड़े रहना भी है और पार्टी में निचले स्तर तक उनका संपर्क है। वहीं मंत्री बिशन सिंह चुफाल भी नए मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker