जाने कौन बन सकता है उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री

देहरादून : उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा,उसकी तस्वीर शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में साफ होगी। अभी तक के सियासी समीकरणों के हिसाब से विधायकों में से ही मुख्यमंत्री तय किया जाएगा। इसमें सबसे प्रबल दावेदार के रूप में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का नाम शुमार किया जा रहा है। हालांकि, विधायक धन सिंह रावत, पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का नाम भी चर्चाओं है। मुख्यमंत्री तीरथ रावत शुक्रवार शाम को दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे से लौटे। रात पौने दस बजे उन्होंने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से रूबरू होकर अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम बदलने की चर्चाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और सीधे चल गए।

इस बीच, माना जा रहा है कि जातीय और क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से महाराज राज्य के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। चूंकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ब्राह्मण हैं तो फिर जातिगत समीकरण साधने के लिए ठाकुर नेता को ही सीएम बनाए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा में शामिल होने के बाद महाराज ने संघ और हाईकमान के नेताओं पर विश्वास कायम किया है। यहां तक की लोकसभा व कई प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें प्रचार अभियान की भी जिम्मेदारी सौंपी।महाराज के अतिरिक्त अन्य दावेदारों में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल के साथ युवा चेहरों के रूप में राज्यमंत्री धनसिंह रावत और विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम की भी चर्चाएं हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker