परिवहन विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में आयी कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों को निगम की ओर से पिछले कई समय से वेतन का भुगतान समय से नहीं होने को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है और परिवहन कर्मचारियों के समर्थन में उतर आए हैं।

पूर्व विधायक राजकुमार और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने आज संयुक्त रूप से कहा कि इन कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण-पोषण करने में विकट समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि परिवहन निगम के एक्ट में प्राविधान है कि निगम अपने कर्मचारियों को निरंतर मासिक रूप से उन्हें वेतन का भुगतान करेगा।

पर, ऐसा न होने से आज निगम का कर्मचारी और उसका परिवार असमंजस की स्थिति महसूस कर रहा है। कोविड-19 जैसे माहमारी में भी कर्मचारी धन के अभाव अपने परिवार के लोगों का भी उपचार नहीं कर पा रहा है।

प्रदेश में सरकार की स्थिति-शून्य है। हाईकोर्ट राज्य में सरकार चला रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और सरकार को परिवहन कर्मचारियों के वेतन के लंबित प्रकरण को निपटने के लिए आदेश दिया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker