किरण आहूजा ने बढ़ाया भारत का मान

वाशिंगटन। भारतीय मूल की किरण आहूजा को आफिस आफ पर्सनल मैनेजमेंट प्रमुख के पद पर नियुक्ति को सीनेट ने मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को वोटिंग में भाग लेना पड़ा। किरण आहूजा को राष्ट्रपति जो बाइडन ने नामित किया था।

किरण आहूजा की नियुक्ति के लिए सीनेट की मंजूरी दिए जाने के दौरान वोटिंग में समर्थन और विरोध में बराबरी पर पचास-पचास वोट आए। इससे यह मामला पेचीदा हो गया। किसी भी मामले में बराबरी की स्थिति में निर्णायक वोट उपराष्ट्रपति का होता है।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपना वोट किरण आहूजा के समर्थन में देते हुए उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया। बता दें अमेरिका के बाइडन प्रशासन में लगातार भारतीय मूल के लोगों का दबदबा है।

बाइडन प्रशासन में कई भारतीयों को अब तक अहम जगहों पर तैनात किया जा चुका है। अब बाइडन ने एक और भारतवंशी को कार्मिक प्रबंधन कार्यालय का प्रमुख बनाया गया है।

किरण आहूजा एक वकील के साथ-साथ एक मानवाधिकार कार्यकर्ता भी हैं। वह अमेरिका के बीस लाख सिविल सेवा अधिकारियों के प्रबंधन के मामलों को देखेंगी। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गईं।

जाएंगी। वह पूर्व राष्‍ट्रपति ओबामा प्रशासन में किरण अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। करीब छह वर्षों तक वो एक योजना में कार्यकारी निदेशक थीं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker