रूस की लैब से भी 42 साल पहले निकला था वायरस

कटरिंगबर्ग। रूस में 42 साल पहले वर्ष 1979 के अप्रैल और मई महीने में अस्पतालों में अचानक अजीब किस्म के न्यूमोनिया के लक्षणों वाले मरीज आने लगे। कुछ ही दिनों में कम से कम 66 लोग इस अज्ञात बीमारी से मर गए।

खुफिया पुलिस ने तब मरीजों के रिकार्ड जब्त कर लिए और डॉक्टरों को अपना मुंह बंद रखने की हिदायत दी। अमेरिकी जासूसों को तब रूस की एक लैब से कुछ लीक होने की जानकारी मिली। लेकिन रूस के स्थानीय प्रशासन ने अजीबोगरीब दलील देते हुए कहा कि यह बीमारी संक्रमित मीट से फैली है।

अगर यह जानकारियां आपको जानी पहचानी लग रही हैं तो तब यह घटनाएं साम्यवादी देश सोवियत संघ (रूस) में हुईं थीं। और अब यह हालात कोविड-19 को लेकर चीन से शुरू हुए हैं।

हालांकि तब सोवियत संघ में हवा में फैलने वाला यह जानलेवा एंथे्रक्स संक्रमण वहां की एक सैन्य लैब से लीक हुआ था। हालांकि तब भी अमेरिकी वैज्ञानिकों ने सोवियत संघ के दावे पर भरोसा जताते हुए कहा था कि संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया जानवरों से इंसानों में आए हैं।

1990 में शुरू हुई विधिवत जांच के नतीजे सामने आने के बाद पता चला है कि रूस के येकटरिंगबर्ग शहर की लैब से संक्रमण लीक हुआ था। आजकल उस समय के पीड़ितों की पहचान छिपाने के लिए उनकी कब्रों को अलग-थलग करके उनके ऊपर से नाम की पट्टी हटा दी गई है। उनके शवों को कृषि में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों के साथ दफनाया गया था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker