जहरीला पदार्थ खाने से पुलिस कर्मी की मौत

जम्मू। शहर के पीर मिट्ठा इलाके में रहने वाले जम्मू कश्मीर पुलिस के सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।

कांस्टेबल मोहम्मद रोशन मूलत: निवासी रियासी इन दिनों पीरखो, पीर मिट्ठा में रह रहा था जम्मू कश्मीर पुलिस में तैनात डीएसपी मोहम्मद जफर का अंग रक्षक था। पीर मिट्ठा पुलिस कांस्टेबल की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

पीर मिट्ठा पुलिस के अनुसार मोहम्मद रोशन अपने घर पर अचेत अवस्था में मिला था।

मोहम्मद रोशन को उसके परिवार वाले उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में ले गए। डाक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया।

वहीं, सिदड़ा पीर बाबा के पास 25 वर्षीय युवक सुरजीत सिंह निवासी रामनगर, ऊधमपुर अचेत अवस्था में मिला था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नगरोटा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button