भोपाल में हो सकती है झमाझम बारिश

भाेपाल । दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय हाेने से भाेपाल, जबलपुर, हाेशंगाबाद, सागर संभाग के जिलाें में अच्छी बरसात का सिलसिला शुरू हाे गया है।

इसी क्रम में पिछले 24 घंटाें के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पचमढ़ी 70.4, रायसेन 61.8, भाेपाल 48.2, नौगांव 42.8, हाेशंगाबाद 38.6, दमाेह 29, बैतूल 28.4, भाेपाल सिटी 24.6, खजुराहाे 15.0, सागर 13.8, मलाजखंड 8.8, मंडला 6.0, जबलपुर 4.8, गुना में 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक शनिवार काे झमाझम बरसात के साथ मानसून राजधानी में भी प्रवेश कर सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नादूरबार, रायसेन, दमाेह, उमरिया, पेंड्रा राेड,बाेलांगीर, पुरी से हाेकर गुजर रही है। मानसून के सक्रिय हाेने से झमाझम का दौर भी शुरू हाे गया है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया कि वर्तमान में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थ‍ितियां काफी अनुकूल हैं। शनिवार काे भाेपाल में भी मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। तीन-चार दिन में पूरे प्रदेश में मानसून छा सकता है।

पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। पाक्स्तिान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker