अलीगढ़ शराब कांड में 8 और अफसर सस्पेंड

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब कांड में मरने वालों का आंकड़ा 67 के पार हो गया है। अभी भीी 18 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सोमवार को आठ और अधिकारियों पर ऐक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए आठ लोग पुलिस विभाग के हैं।
अलीगढ़ शराब कांड में पुलिस विभाग के CO खैर, CO गभाना, CO सिविल लाइन, SDM खैर, SDM कोल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा SHO खैर, SHO जवां और SHO लोधा की भी मामले में लापरवाही मानते हुए उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।

जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा रविवार को 42 से बढ़कर 67 से पार हो गया। जबकि अस्पताल में भर्ती 18 लोगों की हालत नाजुक है। हालांकि, जिला प्रशासन अभी तक 25 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है।

वहीं बीजेपी सांसद सतीश गौतम 35 से ज्यादा लोगों की मौत होने क बात कह रहे हैं।मामले में पुलिस ने 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद गिरफ्तार लोगों की संख्या 11 हो गई है। कोर्ट ने शराब माफिया अनिल चौधरी और नरेंद्र को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

एसएसपी के अनुसार शराब कांड को लेकर पुलिस की छह टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने चार लोगों को और गिरफ्तार किया है, जिनमें विवेक कुमार, सोनू शर्मा व नीरज शर्मा, अजय चौधरी है। अब तक 11 लोगों की गि

रफ्तारी हो चुकी है। छह गिरफ्तार लोगों में से शराब माफिया अनिल चौधरी और नरेंद्र सिंह को कोर्ट ने पुलिस रिमांड में भेजा है।
इससे पहले आबकारी विभाग के तीन लोगों को निलम्बित किया गया था।

जिसमें जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान सिपाही अशोक कुमार, निरीक्षक चंद्रप्रकाश यादव, इंस्पेक्टर लोधा अभय कुमार शर्मा और सिपाही रामराज राना शामिल थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker