आंध्र प्रदेश में भी 10 जून तक बढ़ा कर्फ्यू

नयी दिल्ली: बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए आंध्र प्रदेश में 10 जून तक कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इसका एलान किया है। बता दें कि इससे पहले देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और कर्फ्यू की समय-सीमा को बढ़ाया गया है। अधिकतर राज्यों में 8 जून तक की लॉकडाउन बढ़ाया गया है। हालांकि दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही अनलॉक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बिहार में भीआठ जून तक लॉकडाउन के समय क बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, राज्य में व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। उत्तराखंड में 8 जून तक कोरोना-कर्फ्यू बढ़ाया गया है। अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवश्यक सामानों की दुकानें खुलेंगी। अब एक और पांच जून को परचून की दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी।

तेलंगाना में सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक छूट के साथ लाकडाउन 10 दिनों के लिए बढ़ाया गया है। ओडिशा ने 17 जून तक लाकडाउन बढ़ाया है। सिक्किम ने भी लाकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र ने कुछ ढील के साथ 15 दिनों के लिए प्रतिबंधों को बढ़ाया है। गोवा सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यू को सात जून तक बढ़ा दिया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker