मुख्यमंत्री ने जनपद बांदा में आंधी-तूफान से हुई 01 व्यक्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ। 19 मई, 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बांदा में आंधी-तूफान से हुई 01 व्यक्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने बांदा के जिलाधिकारी को आंधी-तूफान से दिवंगत व्यक्ति के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि वितरण के सम्बन्ध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आंधी-तूफान में घायल 02 व्यक्तियों के समुचित चिकित्सा प्रबन्ध किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

Back to top button