लहसुन और प्याज लिबिडो बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं?

प्याज और लहसुन साथ मिलकर किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ा सकते हैं। ये दोनों सामग्रियां न केवल स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि एक ही समय में यह आहार का पोषण मूल्य भी बढ़ा देती हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
सर्दी – खांसी, जुकाम से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक, प्यास और लहसुन कई बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण घरेलू उपाय हैं।
मगर क्या आप जानती हैं कि प्याज और लहसुन आपके लिबिडो को बढाकर, आपकी सेक्स लाइफ को रोमांचक बना सकते हैं? यकीन नहीं है! तो इस लेख को मन लगाकर पढ़ते रहिए।
लहसुन न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि आपकी सेक्स ड्राइव को बेहतर बना सकता है। यह लहसुन में एलिसिन की उपस्थिति के कारण होता है। यह एक यौगिक है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में यौन अंगों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है।
अगर आप इसका असर देखना चाहती हैं, तो आपको लहसुन का सेवन लंबे वक़्त तक करना होगा। लगभग एक महीने तक रोजाना थोड़ी मात्रा में लहसुन को आहार में शामिल करने से आपको इसके लाभों को प्राप्त करने और कामेच्छा बढ़ाने में मदद मिल सकती है।