रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

नई दिल्ली: बुधवार को रामनवमी के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कोरोना के इस संकट काल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संदेश का जिक्र करते हुए महामारी से बचने के के उपायों का पालन करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा ‘आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए। ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ के मंत्र को याद रखिए। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी आम जनता को रामनवमी की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया-  राम नवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम के जन्‍मदिवस पर मनाया जाने वाला यह पर्व, हमें जीवन में मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देता है। आइये, हम सब यह संकल्प लें कि कोविड-19 महामारी को भी हम सत्‍यनिष्‍ठा एवं संयम से पराजित करेंगे।

Back to top button