उत्तराखंड में कोरोना के कारण वाहनों की बिक्री पर लगा ग्रहण

देहरादून : ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर कोरोनाकाल का असर दिखा है। पिछले एक साल में वाहनों की बिक्री में कमी आई है। प्रदेश के आरटीओ और एआरटीओ दफ्तरों में पंजीकृत वाहनों के आंकड़ों से यह जाहिर होता है। एक साल में वाहनों के रजिस्ट्रेशन में करीब 24 फीसदी की गिरावट आई है।  प्रदेश में इस समय 31 लाख 79 हजार 376 वाहन पंजीकृत हैं। प्रत्येक साल दो लाख से अधिक नए वाहन रजिस्टर्ड होते हैं, लेकिन कोरोनाकाल में इस संख्या में गिरावट आई है। वर्ष 2019-20 में दो लाख 46 हजार 344 वाहनों के रजिस्ट्रेशन हुए। जैसे ही वित्तीय वर्ष 2020-21 शुरू हुआ प्रदेश में कोरोना संकट शुरू हुआ।

अप्रैल और मई महीने में बाजार के साथ ही सरकारी दफ्तर पर ताले लटके रहे। इस दौरान वाहनों की बिक्री नहीं हुई तो रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुए। लॉकडाउन के कारण कई लोगों की नौकरियां भी गईं। ऐसे में लोगों ने वाहन खरीद में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। अनलॉक में वाहन बिकने शुरू हुए, लेकिन कोरोनाकाल से पहले की अपेक्षा रजिस्ट्रेशन में कमी आई है। वर्ष 2020-21 में एक लाख 84 हजार 871 वाहनों के रजिस्ट्रेशन के रजिस्ट्रेशन हुए। वर्ष 2019-20 की अपेक्षा 61 हजार 473 वाहन कम रजिस्टर्ड हुए।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker