उत्तर प्रदेश में भूमि आवंटन घोटाले में 3 अधिकारी हुए ससपेंड

लखनऊ : सीएम योगी ने भूमि आवंटन अनियमितता में हुई बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया हैे। तीनों पर मुकदमा दर्ज करने का भी आदेश जारी हुआ है। यह घाेटाला मेरठ के बिसौला में हुआ था। यहां ग्रामसभा की जमीन अवैध ढंग से आवंटित की गई थी।

बंदोबस्त अधिकारी राकेश कुमार, चकबंदी अधिकारी प्रभाकर और चंकबंदी लेखपाल संजीव चौहान चकबंदी को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी अधिकारियों पर  मुकदमा दर्ज होने के साथ  विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Back to top button