देवरिया में संदिग्ध हालत में हुई महिला की हत्या

लखनऊ : देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के मलसी चौराहे के करीब एक महिला का शव पोखरी के किनारे फेंका हुआ मिला। आशंका  है कि महिला का कहीं से हत्या कर उसका शव लाकर फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाई। पुलिस कप्तान ने घटना स्थल का दौरा किया। समाचार लिखें जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

मंगलवार की सुबह बघौचघाट थाना क्षेत्र के देवरिया- मलसी मार्ग के किनारे मुख्य सड़क से  करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित पोखरी के किनारे कुछ युवकों ने एक महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गई। महिला की उम्र करीब पैतीस वर्ष है। गले पर  चोट के निशाना है। शव के आसपास खून के धब्बे मौजूद भी थे। महिला के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। घटना स्थल के करीब एक जोड़ी चप्पल, एक पेन और तार भी मिला है। जिसे फोरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker