हॉस्टल की लड़कियों से जबरन न्यूड डांस करवाते थे पुलिसकर्मी

महाराष्ट्र के जालगांव में एक हैरान और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ पुलिसकर्मियों के अन्य लोगों के साथ मिलकर सरकारी हॉस्टल में लड़कियों को न्यूड डांस के लिए मजबूर किया। यह घटना जालगांव शहर के आशादीप महिला हॉस्टल की है।

यह मामला महाराष्ट्र विधानसभा में छिकली से बीजेपी विधायक श्वेता महाले ने उठाया। एक स्थानीय एनजीओ ने मंगलवार को जिला कलेक्टर से घटना की शिकायत की है।

श्वेता महाले ने कहा, ”यह घटना राज्य के लिए शर्मनाक है, क्योंकि पुलिस भी इसमें शामिल थी। जिनपर महिलाओं को सुरक्षा देने की जिम्मेदारीर है वे खुद भी शिकारी बन रहे हैं। ऐसी और महिलाएं हो सकती हैं जो शिकार हुई होंगी। हम इस मामले में कठोर कार्रवाई चाहते हैं।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। महाले की ओर से मुद्दा उठाए जाने के बाद देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार जांच के लिए 4 सदस्यों की एक कमेटी बनाएगी और दो दिनों में इसकी रिपोर्ट आएगी।

यह होस्टल महिला और बाल विकास विभाग की ओर से संचालित है। गणेश कॉलोनी में स्थित इस हॉस्टल में निराश्रित, उत्पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को आश्रय और भोजन दिया जाता है।

Back to top button