बंजी जम्पिंग के को यह हैं एडवेंचर डेस्टिनेशन्स

घूमने.फिरने के शौकीन ज्यादातर लोगों को एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी बहुत शौक होता है। इन एडवेंचर स्पोर्ट्स में बंजी जम्पिंग का नाम भी लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। आपको भी अगर बंजी जम्पिंग पसंद हैए तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही डेस्टिनेशन्सए जहां आप बंजी जम्पिंग का मजा ले सकते हैं।

ऋषिकेश
ऋषिकेश के मोहन चट्टी में बंजी जम्पिंग स्पॉट है। इस जगह पर बंजी जम्पिंग के लिए कई प्लेटफार्म हैए जो सतह से 83 मीटर ऊपर चोटी पर है। बंजी जम्पिंग का किराया 3550 रूपए के आसपास है लेकिन लॉकडाउन के बाद किराए की दरों में बदलाव आ सकता है। आप वहां जाकर सुविधाओं के हिसाब से बारगेनिंग भी कर सकते हैं।

जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित बंजी जम्पिंग एडवेंचर के दीवानों के लिए एक अच्छी डेस्टिनेशन है। अगर आप ज्यादा ऊंचाई से बंजी जम्पिंग नहीं करना चाहते हैंए तो यह स्पॉट परफेक्ट है क्योंकि इसकी ऊंचाई केवल 30 मीटर है। साथ ही इसका खर्चा भी ज्यादा नहीं है। इसके लिए आपको केवल 300 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे।

गोवा
अगर आप बंजी जम्पिंग के शौकीन हैंए तो आपको ग्रेविटी जोन में एक बार जम्पिंग का मजा जरूर लें। आप अंजुना बीच पर इस स्पॉट को आसानी से ढूंढ़ सकते हैं। आप यहां 25 मीटर चोटी से जंप कर सकते हैं। इसका किराया महज 500 रूपए से शुरू है।

लोनावला
पुणे के बाहरी इलाके में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशनए लोनावाला भारत में बंजी जम्पिंग के लिए मशहूर जगह है। लोनावाला भारत के सबसे अच्छे और सुरक्षित बंजी जम्पिंग स्पॉट में से एक है। यह मुंबई और पुणे में रहने वाले लोगों के लिए सबसे करीबी स्पॉट हैए जो दोनों शहरों के बीच में पड़ता है। किराया 1500 से 2000 से शुरू है।

बेंगलुरु
बेंगलुरु में सबसे रोमांचक गेम्स में से एक है बंजी जम्पिंग। यह एडवेंचर एक्टिविटी कांतीरवा स्टेडियम में होती हैए जहां उपकरणों को 130 फीट की ऊंचाई पर क्रेन की मदद से रखा जाता हैए जबकि जंप करने की ऊंचाई 80 फीट है। आपको जम्पिंग का लुत्फ लेने के लिए केवल 400 रुपये का खर्चा करना होगा।

 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker