दिल्ली वालों को लंदन,  मुंबई वालों को बाली पसंद

नई दिल्ली। भारतीय कहां घूमना पसंद करते हैं और कहां लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं इस बारे में एयरबीएनबी ने देश भारत के यात्रा रुझान के बारे में जानकारी दी है।

कंपनी के एक सर्वेक्षण के अनुसारए भारतीय यात्रियों की पसंद को लेकर कुछ रुझान सामने आए हैंए ये रुझान भारतीय यात्रियों के मनपसंद स्थानीय और विदेशी जगहों की जानकारी देते हैं। ’

अंतरराष्ट्रीय यात्राएं अब प्रति यात्रा की औसत से छह से सात दिन की होती हैंए क्योंकि पर्यटक अपनी पसंदीदा जगह को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते हैं। शीर्ष अंतरराष्ट्रीय जगहों में दिल्ली वासियों को लंदन पसंद हैए तो मुंबई वासियों को बाली पसंद है।

बैंगलोर के लोगों को पेरिस आकर्षित करता हैए तो चेन्नई को लोगों को सिंगापुर भाता है और कोलकाता के लोग प्राग जाना पसंद करते हैं।

’ शीर्ष स्थानीय और नजदीकी पर्यटन स्थलों की बात करे तो दिल्ली के लोग शिमला और मुंबई के लोग लोनावाला घूमने जाना पसंद करते हैं। बेंगलुरू के लोगों का ऊटी और चेन्नई के लोगों का पुदुच्चेरी पसंदीदा स्थानीय पर्यटन स्थल है।

’ ट्रैवल स्टाइल को ध्यान में रखते हुए भारतीय अपनी सुविधा के अनुसार इसका चयन करते हैंए अकेले यात्रा करने वाले या युवा दंपति नाइटलाइफ के करीब रहना पसंद करते हैं और समूह में यात्रा कर रहे पर्यटक शहर के बाहरी इलाके या उपनगरों का चयन करते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker