Ganesh Puja 2020 तैमूर अली खान और इनाया खेमू ने खास अंदाज में की गणपति वंदना

आज गणेश चतुर्थी 2020 हैl करीना कपूर और सोहा खान खेमू ने तैमूर अली खान और इनाया खेमू द्वारा बनाई गई रचनात्मक गणपति बप्पा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। गणेश चतुर्थी २०२० हर साल के जैसी नहीं है। महामारी के कारण त्योहार अलग अंदाज में मनाया जा रहा है। हालांकि भगवान गणेश के त्योहार को मनाने के लिए भक्तों के दिलों में उत्साह और समर्पण चरम पर है। लोग भगवान गणेश की पूजा करने के लिए रचनात्मक तरीके अपना रहे हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान व सोहा अली खान और कुणाल केमू की बेटी इनाया खेमू ने भी खास अंदाज में गणपति वंदना की है। इसकी तस्वीरें सोहा अली खान और करीना कपूर ने शेयर की हैl  करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान गणेश की एक झलक दी जो तैमूर ने अपने लेगो ब्लॉक का उपयोग कर बनाई है।

तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि भगवान गणेश को बनाने में तैमूर ने कुछ रंगीन लेगो ब्लॉक का उपयोग किया है। तैमूर को अपनी रचना के सामने हाथ जोड़कर बैठे देखा जा सकता है। करीना ने इन तस्वीरों को कैप्शन के साथ शेयर किया हैl उन्होंने लिखा है, “‘स साल गणपति उत्सव कुछ अलग हो सकता है… टिम ने सुनिश्चित किया कि वह इस त्योहार हमारे लिए एक सुंदर लेगो गणेशजी बनाएं। आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बाप्पा आपको शांति, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान करें।’

दूसरी तरफ सोहा अली खान ने अपनी बेटी इनाया द्वारा पेपर का उपयोग करते हुए बनाई गई रचना की एक तस्वीर शेयर की। छोटी गुड़िया ने कागज के रंगीन टुकड़ों का उपयोग करके कागज पर गणेश की मूर्ति बनाई। कई अन्य सितारों जैसे कंगना रनोट, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अभिषेक बच्चन और कई अन्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रशंसकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker