चित्रकूट : मुख्य विकास अधिकारी ने किया फल वितरण

74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अमित आसेरी ने आज विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत बनाडी के मजरे शेषन पुरवा में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन चित्रकूट के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित जन सूचना पट का अवलोकन एवं समूह की दीदियो के सशक्तिकरण हेतु उत्साहवर्धन कर ग्रामवासियों एवं समूह की दीदियो को फल वितरण किया गया |

कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार (एनआरएलएम) श्री राम उदरेज यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा श्री दयाराम यादव उपस्थित रहे |

मुख्य विकास अधिकारी ने समूह की दीदियो को संबोधित करते हुए कहा गया की स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओ को समाज में आर्थिक समानता का अवसर मिला है जिससे उनके जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है |

उपस्थित समूह की महिलाओ द्वारा गीत के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया गया |

साथ ही समूह की महिलाओ द्वारा आजीविका मिशन के सहयोग से प्राप्त कार्य की विस्तृत जानकारी भी मुख्य विकास अधिकारी को दी गई |

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त समूह की महिलाओ तथा अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई |

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker