UP सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना संक्रमण से हुई मौत, CMयोगी ने रद्द किया अयोध्या दौरा

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी की रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। 18 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से ही लखनऊ पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। वे घाटमपुर, कानपुर नगर से विधायक थीं। इससे पहले वे 2 बार सांसद भी रही थीं। उनकी मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है।

Back to top button