सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में CM उद्धव ठाकरे के बयान को लेकर भड़की कंगना रनोट

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाल ही में दिए बयान को लेकर कंगना रनोट उन पर भड़क गई हैं। कंगना की ओर से ट्वीट करते हुए उनकी टीम ने कहा कि दुनिया का सबसे अच्छा सीएम जिसने मर्डर को दो मिनट में सुसाइड बता दिया था, अब वो लोगों से सबूत मांग रहा है। इससे पहले उद्धव ने मुंबई पुलिस का बचाव करते हुए कहा था कि वो अक्षम नहीं है।

इस मुद्दे को लेकर शनिवार सुबह कंगना की टीम ने तीन ट्वीट किए। पहले ट्वीट में लिखा, ‘कंगना को चुप कराने के लिए की चीजें की जा रही हैं, मूवी माफिया और राजनीतिक माफिया ने इस मर्डर के लिए हाथ मिलाया, वे अंदाजा लगा रहे हैं कि कंगना किसी चीज से नहीं डरती है, यहां तक कि मौत से भी नहीं, इसलिए छोटी-मोटी चालें चलने की जरूरत नहीं है।’

Back to top button