अमेरिका और चीन के संबंधों में बढ़ती जा रही दरार, अपने शहरों में बंद किया अमेरिकी कॉन्सुलेट

अमेरिका और चीन के संबंधों में दरार बढ़ती जा रही है. AFP के अनुसार, चीन ने चेंगदू स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (कॉन्सुलेट) को बंद करने के लिए आदेश जारी कर दिया है.  बता दें कि चेंगदू दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत की राजधानी है. इससे पहले अमेरिका ने चीन के ह्यूस्टन स्थित कॉन्सुलेट को बंद करने का आदेश जारी किया था.

दरअसल, अमेरिका ने सुरक्षा मसले पर चीन को ह्यूस्टन में अपने कॉन्सुलेट को बंद करने के लिए कहा था. इसके लिए महज 48 घंटे का समय दिया गया था. इसके बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कॉन्सुलेट में से धुआं उठता हुआ नज़र आ रहा था. वीडियो में सामने आया कि कुछ कागज़ जलाए गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा था कि चीन ने आवश्यक दस्तावेज़ जलाए हैं. आगे और भी दूतावास बंद हो सकती हैं.

अमेरिका के इस एक्शन के बाद चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो अभी अपने देश में अमेरिका के कई सेंटर बंद करने के बारे में विचार कर सकते हैं. इसके बाद चीनी मीडिया ने दावा किया था कि जल्द ही चीन वुहान में स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट को बंद करने की घोषणा कर सकता है. इसका आगाज़ दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू से कर भी दी गई है. माना जा रहा है कि बीजिंग की तरफ और भी अमेरिकी कॉन्सुलेट को बंद करने का आदेश जारी किया जा सकता है.

Back to top button