PM मोदी को इस वक्त ट्विटर पर 6 करोड़ लोग करते हैं फॉलो, Twitter पर बढ़ी लोकप्रियता

साल 2009 में माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर (Twitter) से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शामिल हैं। इस वक्त उनके ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 60 मिलियन हो गई है। यानी पीएम को भारत समेत दुनिया भर में 6 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, जबकि पीएम खुद 2354 लोगों को फॉलो करते हैं।

बता दें कि सितंबर 2019 तक ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 5 करोड़ लोग फॉलो करते थे। जो की अब 6 करोड़ हो गया है। इसके मतलब सिर्फ 10 महीने में ही ट्विटर पर 1 करोड़ लोगों ने उनको फॉलो किया है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर पर दो करोड 16 लाख फॉलोअर हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक करोड़ पांच लाख लोग टविटर पर फॉलो करते हैं।

ट्विटर पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेताओं में सबसे उपर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं। ओबामा के ट्विटर पर 120.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं यानी की उनको 12 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। दूसरे नंबर पर अमेरिका के मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर पर 83.7 मिलियन यानी की 8 करोड़ 37 लाख लोग फॉलो करते हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ट्विटर पर 52 लाख लोग फॉलो करते हैं। राहुल अप्रैल 2015 में ट्विटर से जुड़े थे। इसके अलावा फरवरी 2019 में ट्विटर से जुड़ी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 25 लाख (2.5 मिलियन) है। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक करोड 99 लाख लोग फॉलो करते हैं।

Back to top button