बच्चन परिवार रेखा और अनुपम खेर के घर दस्तक देने के बाद अब कोरोना वायरस पहुंच चुका फरहान अख़्तर के घर…

बच्चन परिवार, रेखा और अनुपम खेर के घर दस्तक देने के बाद अब कोरोना वायरस फरहान अख़्तर के घर भी पहुंच चुका है। फरहान अख्तर का घर रेखा के घर के जस्ट बगल में ही है। खबरों की मानें तो फरहान का सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद उनके बंगलो को भी कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है। हालांकि इस बारे में अभी तक फरहान अख़्तर या जावेद अख़्तर का कोई बयान सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अब क्वारंटाइन में हैं। रेखा को उनके बंगले में 3 कोरोनावायरस पॉजिटिव आने के बाद क्वारंटाइन किया गया है। दरअसल, रेखा के बंगले में एक सिक्योरिटी गार्ड और दो डोमेस्टिक हेल्प का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इन लोगों के पॉजिटिव आने के साथ ही बंगला सील किया हुआ है और रेखा को क्वारंटाइन किया है। रेखा के हाथ पर मुहर भी लगी है, उन्हें क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है। हालांकि रेखा ने अपने घर सेनेटाइज़ करवाने से इनकार कर दिया है।

एडमिट हैं अभिषेक और अमिताभ :

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक  बच्चन के कोरोना पॉजिटिव  पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया था। वहीं ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या राय भी कोरोन पॉजिटिव पाई हैं, दोनों घर परी ही क्वारंटाइन हैं। फिलहाल सभी की तबीयत की काफी स्थिर है।

अनुपम की मां को हुआ कोरोना :

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की मां भी कोरोना वायरस का शिकार  हैं। ना सिर्फ मां, बल्कि अनुपम के भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना वायरस का शिकार हैं। एक्टर की मां मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी स्थिति काफी बेहतर।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker