पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन अब 24 जून नहीं बल्कि 25 को होगा आयोजित

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन अब 24 जून नहीं बल्कि 25 को आयोजित होगा। कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि देश में लगातार केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोत्तरी को जारी रखा है। कोरोना काल में आर्थिक रूप से परेशान जनता के ऊपर बड़ी मार की है। पूरे देश में तेल की बढी हुई कीमतों से जनता हलकान। उन्होंने कहा कि छह साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों में कीमतें बढाकर जनता की गाढी कमाई पर डाका डालने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की परेशानियों के मद्देनजर अब मजबूरी में इस कोरोना काल में सड़कों पर उतरने को मजबूर है। राज्य में परिवहन क्षेत्र के किरायों में जिस तरह से वृद्धि की गई है उससे भी राज्य की जनता बेहद परेशान है। सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदर्शन सुबह साढ़े ग्यारह बजे कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर, दर्शनलाल चौक तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मानव श्रृखंला बनाकर किया जाएगा।

हरिद्वार में कांग्रेस सेवादल ने पेट्रोल-डीजल में वृद्धि को लेकर केंद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस सेवादल के विधानसभा हरिद्वार अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि पिछले 15 दिनों में पेट्रोल के दाम लगभग दस रुपए तक बढ़ चुके हैं। इसको लेकर दूधाधारी चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। नितिन यादव ने कहा कि महंगाई अपने चरम पर है ऐसे में रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बढाकर आम जनता की कमर तोड़ दी है।

कांग्रेसी नेता तरुण व्यास और महानगर महासचिव आकाश भाटी ने कहा कोरोना के कारण पूरा देश आर्थिक मंदी के संकट से गुजर रहा है। वहीं, दूसरी और प्रधानमंत्री ने अपनी आंख पर पट्टी बांध रखी है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा की आज 56 इंच का सीना दिखाने वाले चीन के सामने सरेंडर हुए बेठे हैं। हमारे वीर जवान लगातार सीमा पर शहीद हो रहे हैं, हमारे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री वर्चुअल रैली करने में व्यस्त हैं।

प्रदर्शन करने वालो में नीरव साहू, यूथ शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, शिवम गिरी, विकास चंद्रा, रजत जैन, अनुज चौहान, सुनील सिंह, हरिओम शर्मा, हन्नी अग्रवाल, एकलव्य गोस्वामी, आशीष भारद्वाज, विक्की कोरी, यशु चोटेला, नकुल माहेश्वरी, नावेद अंसारी वसीम सलमानी, पंकज पंत, गौरव पाल, करण सिंह राणा, रोहित नेगी, सन्नी मल्होत्रा, शिवकुमार राजपूत तरुण सैनी, इत्यादि मौजूद थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker