कोरोना वायरस संक्रमण की वृद्धि से फिर लॉकडाउन लग सकता : जापानी वित्तीय अनुसंधान फर्म (नोमुरा)

चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन को अनलॉक करने का भारत का निर्णय आगामी दिनों में हानिकारक हो सकता है। जापानी वित्तीय अनुसंधान फर्म नोमुरा ने भारत को उन 15 देशों में सूचीबद्ध किया गया है, जहां लॉकडाउन में ढील देने से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अधिक तेजी से वृद्धि हो सकती है और इस वजह से फिर से लॉकडाउन लग सकता है।

नोमुरा ने अपनी इस रिसर्च में दुनिया के 45 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों को 3 कैटेगरी में रखा गया। पहली- ऑन ट्रैक, दूसरी- वॉर्निंग साइन और तीसरी- डेंजर जोन है। नोमुरा ने भारत को डेंजर जोन में रखा है।

रिसर्च के मुताबिक, लॉकडाउन हटाने से दो तरह के हालात बनेंगे। पहले को अच्छा बताया गया है। इसमें लॉकडाउन में छूट दिए जाने के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और व्यवसायिक सेवाएं शुरू होंगी, हालांकि प्रतिदिन नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी होगी। दूसरी परिस्थिति पहली से बुरी होगी।

डेंजर जोन

इस जोन में उन देशों को रखा गया है, जहां कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने की प्रबल आशंका है। इस लिस्ट में भारत, पाकिस्तान, सऊदी अरब, कोलंबिया, ब्राजील, सिंगापुर, स्वीडन, इंडोनेशिया, मैक्सिको, कनाडा, अर्जेंटीना, पेरू, दक्षिण अफ्रीका, चिली और इक्वाडोर ।

ऑन ट्रैक

ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, फ्रांस, थाईलैंड , इज़राइल, इटली, स्पेन, स्विटजरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, जापान,  और 8 अन्य देश  समेत कुल 17 देश शामिल हैं, जहां कोरोना वायरस की दोबारा लहर आने की आशंका नहीं है।

वॉर्निंग साइन

अमेरिका,  ब्रिटेन डेनमार्क, फिनलैंड, हंगरी, आयरलैंड, पोलैंड, जर्मनी जैसे 13 देशों को शामिल किया गया है, यहां कोरोना वेव के दोबारा लौटने के हल्के संकेत मिले हैं।

Back to top button