हमीरपुर : रहृमा मास्क बैंक राठ द्वारा मुख्य आयुक्त को सौंपे 501 मास्क

हमीरपुर। ब्रहृमा रोवर क्रू, यशोदाबाई रेंजर टीम, भूपेंद्र ओपन रोवर क्रू एवं मां भगवती ओपन रेंजर टीम के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ब्रहृमा मास्क बैंक राठ के स्काउट गाइड द्वारा स्वनिर्मित मास्क निःशुल्क प्रशासन व जन सामान्य को उपलब्ध कराए जा रहे है।

जिसमें पूर्व में उपजिलाधिकारी मौदहा को 1500 मास्क, उपजिलाधिकारी राठ को 3100 मास्क, सिटी मजिस्ट्रेट बांदा को 550 मास्क, उपजिलाधिकारी सरीला को 1151 मास्क, खंड शिक्षाधिकारी सरीला को 21 मास्क, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी झांसी को 101 मास्क उपलब्ध कराए जा चुके है।

अब तक 6423 मास्क प्रशासन व 3100 मास्क जन सामान्य में वितरित किए जा चुके है। रविवार को 501 मास्क जिला मुख्य आयुक्त उप्र भारत स्काउट एवं गाइड तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रदान किए गए। मुख्य आयुक्त एसएस वर्मा ने इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर ब्रहृमानंद महाविद्यालय राठ के रोवर रेंजर प्रभारी डा.कैलाश, रोवर लीडर अरुण कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, नम्रता ताम्रकार आदि मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker