पुण्य तिथि पर भाजपा नेता की पत्नी से स्मृति ने की बात

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी रहे बरौलिया के पूर्व प्रधान व भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर पार्टी के नेताओं ने समाधि स्थल पर पहुंच श्रद्धा सुमन चढाया।

केंद्रीय मंत्री ने भी दिवंगत भाजपा नेता की पत्नी से फोन पर बात की और हर समय परिवार के साथ होने की बात कही। भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह की विगत वर्ष आम चुनाव का परिणाम आने के दो दिन बाद घर के बाहर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद सांसद स्मृति इरानी भी अपने कार्यकर्ता को कंधा देने पहुंचीं थीं।

बरौलिया के अमरबोझा गांव में दिवंगत नेता की समाधि स्थल पर पहुंच भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी पूर्व विधायक तेजभान सिंह जायस नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर भाजपा के जिलामंत्री अशोक मौर्या आइटी सेल के संयोजक विवेक महेश्वरी सह संयोजक अंशु तिवारी के साथ ही दिवंगत नेता की पत्नी भाई पुत्र अभय सिंह व परिवार के लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

(यूएनएस)

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker