दिल्ली से झारखंड आए CISF के 4 जवान कोरोना पॉजिटिव

रांची। झारखंड में गुरुवार शाम तक कोरोना के 18 नए मरीज मिले। इनमें रांची के सात, बोकारो के पांच, कोडरमा और सरायकेला-खरसावां में दो-दो तथा पूर्वी सिंहभूम व गिरिडीह के एक-एक मरीज शामिल हैैं।

नए मरीजों में  बोकारो के चास निवासी सीआइएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के चार जवान भी शामिल हैैं। ये जवान कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आए थे। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 309 हो गई है।

इनमें 137 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उधर गुरुवार को पलामू में सात और मरीज स्वस्थ हो गए। अब वहां के सभी 15 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

गुरुवार को रांची के मांडर और चान्हो में सात मरीज मिले हैं। वहीं रांची में ही मिला एक अन्य मरीज गिरिडीह का निवासी है जो तीन दिनों पूर्व ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा था।

ओपीडी में इलाज के दौरान उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी मिलने पर उसका सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। वह पिछले दिनों दिल्ली से लौटा था।

वहीं कोडरमा के दोनों मरीज सूरत से लौटे थे। पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में संक्रमित मिला 30 वर्षीय मजदूर पांच दिन पहले चेन्नई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से रांची पहुंचा था। वहां से बस से वह जमशेदपुर आया था।

पीडि़त की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 48 घंटे के बाद दोबारा जांच के लिए नमूना लिया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker