पांच नए संक्रम‍ित लखनऊ में मिले -कुल मरीज हुए 286, बाराबंकी में तीन और पॉजिटिव

राजधानी में कोरोना संक्रम‍ित मरीजों की संख्‍या में लगातार इजाफा सरकार और जनता दोनों के लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण है।  गुरुवार को शहर में पांच नए मरीज म‍िले। राजधानी में अब तक कुल मरीज 286 हो गए हैं। कल स्वास्थ्य विभाग ने 272 के नमूने जांच को भेजे थे। वहीं सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमण का पहला केस सामने आया है। बुधवार को कुल 15 संक्रमित म‍िले थे। इसमें सदर की 22 वर्षीय एक युवती की रिपोर्ट बुधवार की रात पॉजिटिव आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया।

डॉक्टरों समेत 15 से अधिक स्टाफ को क्वारंटाइन किया जाएगा। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि युवती सोमवार को इमरजेंसी में आई थी। उसे हड्डी में दर्द व दूसरी समस्याओं के चलते भर्ती किया गया था। जिस वार्ड में युवती भर्ती थी, उसके साथ के अन्य सभी मरीजों को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। सभी की लिस्ट तैयार की जा रही है। वार्ड को सील कर सैनिटाइज कराया जाएगा। युवती के संपर्क में आए डॉक्टरों, मरीजों व अन्य की लिस्टतैयार की जा रही है। इसके बाद सभी को क्वारंटाइन किया जाएगा।

बुधवार को राजधानी में मिले कुल नए 15 पॉजिटिव कोरोना मरीजों में 13 संक्रमित सिर्फ कैसरबाग सब्जीमंडी के हैं। इससे पहले 24 अप्रैल को यहां 19 मरीज पाए गए थे। तब से स्वास्थ्य विभाग लगातार इस क्षेत्र से संदिग्धों के नमूने ले रहा है।

इस दौरान कभी एक, कभी दो तो कभी चार कोरोना संक्रमित इस क्षेत्र में मिल रहे थे, लेकिन बुधवार को एक साथ 13 नए मरीज इसी क्षेत्र में मिलने से हड़कंप है। इस रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के सामने भी कड़ी चुनौती पेश कर दी है। बुधवार को मिले 15 नए मरीजों में एक संक्रमित मुंबई से लौटा मजदूर तथा दूसरा मरीज स‍िव‍िल अस्‍पताल में भर्ती एक युवती है। यह राजधानी का पहला मजदूर है, जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker