कोरोना लड़ाई में भारत के लिए खुशखबरी

कोरोना की लड़ाई में देश को बड़ी कामयाबी मिल रही है: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। कोरोना संकट के चलते देश का हर व्यक्ति परेशान है। इस तनाव के बीच अच्छी खबर यह है कि कोरोना की लड़ाई में देश को बड़ी कामयाबी मिल रही है। देश में कोविड-19 मरीजों के डबलिंग रेट, रिकवरी रेट और डेथ रेट, तीनों मोर्चों पर खुशखबरी मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आज यह जानकारी दी।

अग्रवाल ने बताया कि देश का डबलिंग लॉकडाउन से पहले 3.4 दिन था जो अब बढ़कर 11 दिन हो गया है। कुछ राज्यों का डबलिंग रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। उन्होंने कहा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तामिलनाडु और पंजाब में 11 से 20 दिन का डबलिंग रेट है। कर्नाटक, लद्दाख, हरियाणा, उत्तराखंड और केरल में कोविड-19 मरीजों का डबलिंग रेट 20 से 40 दिन के बीच पाया गया।वहीं, असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 40 दिन से भी ऊपर पाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1,718 नए केस आए और अब कुल कोविड.19 मरीजों की संख्या बढ़कर 33,350 हो गई है। इनमें 23,651 ऐक्टिव केस हैं। 24 घंटों में 630 मरीज ठीक भी हुए हैं और अब तक देश में कुल 8,324 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस तरह देश में कोविड-19 रिकवरी रेट बढ़कर 25.19% हो गया है। 14 दिन पहले रिकवरी रेट सिर्फ 13.06% थी। इससे पता चलता है के रिकवरी रेट के मामले में देश को तेजी से कामयाबी मिल रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker