नहीं मिलेगी शीतलहर से निजात, जानें कैसा रहेगा दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों का हाल

उत्तर भारत में लगातार बदल रहा मौसम का रुख लोगों को परेशानी में डाल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण बुधवार को तापमान में कमी आएगी। मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार महाराष्ट्र के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल में इस पूरे हफ्ते बारिश के आसार बने हैं। बताया गया कि उत्तरी पाकिस्तान की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। महाराष्ट्र के तटिय इलाकों में भी ऐसा ही चक्रवाती दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है। इसके अलावा असम के उपर भी साइक्लोनिक प्रेशर बना हुआ है।

जनवरी खत्म हो गया है और फरवरी का महीना चल रहा है, लेकिन अब भी पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया था कि कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे बारिश होगी। इस राज्यों में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कई शहरों शामिल है, जिनमें भारी गरज के साथ बारिश होने की बात कही गई थी। बताया गया था कि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में बारिश जारी रहेगी। यह बारिश नांदेड, अकोला, चंद्रपूर जैसे शहरों पर देखी जा सकती है।

पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में राज्यों के अलग-अलग शहरों में बारिश के आसार हैं। 5 फरवरी को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तूफानी बारिश हो सकती है और इसके बाद इसमें थोड़ी कमी आएगी। आइए जानते हैं, अलग-अलग राज्यों का हाल…

Uttar Pradesh

पूर्वांचल में मंगलवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच बादल देर रात पूरब की ओर कम आर्द्रता की वजह से बिना बूंदाबांदी किए ही लौट गए। फिर बुधवार की सुबह आसमान साफ रहा रहने के साथ ही धूप भी खिली और लोगों को इससे थोड़ी राहत मिली। बता दें कि पाकिस्‍तान के आसपास बादलों की और भी सक्रियता बनी हुई है। इसका पूर्वांचल तक अगले 24 से 48 तक असर पहुंचने की उम्‍मीद है।

PUNJAB

सूबे में बताया गया था कि बुधवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह धुंध पड़ेगी लेकिन दिन में धूप निकलेगी। छह फरवरी से मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग चंडीगढ़ की मानें तो छह फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। सात फरवरी को दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है।

Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। प्रदेश में सुबह व शाम कड़ाके की ठंड है। तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। इस बीच मौसम विशेषज्ञों ने दोबारा बर्फबारी की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को जल्‍दी ठंड से राहत मिलने की उम्‍मीद कम ही है। मौसम विभाग ने पांच व छह फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में सात फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन भरी ठंड बरकरार है। दिन में धूप खिलने से भले ही थोड़ी राहत मिल रही हो, लेकिन सुबह-शाम अभी भी कोई राहत नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मंगलवार को न्यूनतम तापमान में और कमी दर्ज की गई। बुधवार को भी तापमान में कमी आने का यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा।

Bihar

देश के पश्चिमी भाग में विक्षोभ उठने के कारण राजधानी समेत दक्षिण बिहार का आकाश मंगलवार दोपहर बादलों से पट गया। बुधवार एवं गुरुवार को भी राजधानी के आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी एवं दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार देश के पश्चिमी भाग में विक्षोभ उठने से राज्य के मौसम में बदलाव आया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker