साल 2020 के टॉप 15 टूरिस्ट डेस्टिनेशन लिस्ट में जोधपुर ने बनाई अपनी जगह

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार साल 2020 में पर्यटन के लिहाज से जोधपुर दुनिया के श्रेष्ठ जगहों में शुमार है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि अलग-अलग मापदंडों और पर्यटन के लिहाज से समूचे विश्व के श्रेष्ठ पर्यटन स्थलों की सूची में पूरे देश से केवल जोधपुर को ही स्थान मिला है।

जोधपुर का 15वां स्थान

द न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से विश्व के 52 श्रेष्ठ जगहों को बताया गया है, जिसमें से जोधपुर (सूर्यनगरी) को 15वां स्थान मिला है, जो पर्यटन के किसी खिताब से कम नहीं है। इसके साथ ही अब पर्यटन से जुड़े लोगों में आगामी सीजन के बढ़िया होने की उम्मीद भी जगी है।

बची है कला-संस्कृति

इस सूची में शामिल जोधपुर के बारे में लिखा गया है कि जब भारत के कई शहर टेक इंडस्ट्रीज द्वारा बदल दिए गए हैं, ऐसे में इन सबके बीच जोधपुर ने अपने ठेट देसी अंदाज, कला औऱ संस्कृति को बचाए रखा है। यहां की संस्कृति अब भी जीवंत है। यह अपनी परंपरा, सांस्कृतिक विरासत, मान मनुहार, खानपान, रहन-सहन व जीवन यापन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को अब भी संजोए हुए है। पत्थरों से बने मकानों पर नीला रंग, इसे अन्य शहरों से अलग तो करता ही है, लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी करता है।

कई दर्शनीय स्थल

इसके साथ ही यहां के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, राव जोधा प्राकृतिक उद्यान, मंडोर गार्डन सहित तंग गलियों में बनी बसावट, प्राचीन जल स्त्रोत, कुएं, बावड़ियां आज भी शहर की सभ्यता और संस्कृति को दर्शाते हैं।

विश्व के टॉप 15 डेस्टिनेशंस

1. वाशिंगटन (अमेरिका)

2. ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड्स (ब्रिटेन)

3. रुरेनाबेक्यू (बोलीविया)

4. ग्रीनलैंड (ग्रीनलैंड)

5. किंबरले रिजन (ऑस्ट्रेलिया)

6. पासो रोवल्स (अमेरिका)

7. सिसिली (इटली)

8. सॉजबर्ग (ऑस्ट्रिया)

9. टोक्यो (जापान)

10. केसेरिया (इजरायल)

11. नेशनल पार्क (चीन)

12. लेसोथो (लेसोथो)

13. कोलोराडो स्प्रिंग्स (अमेरिका)

14. कराकोव (पोलैंड)

15. जोधपुर (भारत)

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker