Apple के स्मार्ट ग्लासेस के लिए फैन्स को कितना करना होगा इंतजार?

Apple के स्मार्ट ग्लासेस को लेकर पिछले काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। इसके लॉन्च को लेकर ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया है कि इसमें कुछ और समय लग सकता है। पहले रिपोर्ट्स थी की यह वियरेबल इस साल लॉन्च हो सकता है और इसकी बिक्री 2027 की शुरुआत में हो सकती है। एपल के इस वियरेबल की मार्केट में सीधी टक्कर Meta के स्मार्ट ग्लास से होनी है। मेटा ने पिछले हफ्ते ही ग्लोबल मार्केट में अपने लेटेस्ट Meta Glasses को Muse Spark AI मॉडल और 12 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किए हैं।
Apple Smart Glasses लॉन्च टाइमलाइन
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है कि एपल अगले साल तक मार्केट में अपने स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करेगा। हालांकि, इससे पहले सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कंपनी इसी साल स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करेगी और 2027 तक इनकी शिपिंग भी शुरू हो जाएगा।
मेटा से मुकाबला
एपल की ओर से हो रही देरी मेटा को मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का मौका दे रही है। मेटा मार्केट में पहले से स्मार्ट ग्लासेस बेच रही हैं और वह EssilorLuxottica SA के साथ-साथ Ray-Ban, Prada और Oakley जैसे ब्रांड के साथ पार्टनशिप कर मार्केट में अपनी पकड़ पहले से मजबूत कर चुकी है। एपल जितनी देरी करेगा मेटा को उतना फायदा होना तय माना जा रहा है।
Apple ने भले ही iOS और Meta के ग्लासेस के बीच इंटरऑपरेबिलिटी को रिस्ट्रिक्ट किया हो। इसके बावजूद मेटा की स्थिति मार्केट में उससे बेहतर रहने की उम्मीद है। मेटा अपने इन-हाउस डिजाइन के साथ अपने पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहा है। कंपनी के लेटेस्ट Meta Glasses की कीमत $299 (करीब 28,000 रुपये) है। गुरमन का मनना है कि एपल के लिए इस प्राइस पर अपना प्रोडक्ट लॉन्च करना लगभग नामुमकिन है।





