चंडीगढ़ में मर्डर: 25 साल के युवक पर हमला

चंडीगढ़ में युवक की हत्या की घटना हुई है। सेक्टर-56 में 25 वर्षीय युवक पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी शुभम है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि विशाल सेक्टर-56 में बने चार मंजिला मकानों में परिवार के साथ रहता था। पड़ोसी शुभम के साथ विशाल की किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच इतनी बढ़ गई कि शुभम ने तैस में आकर विशाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में विशाल जख्मी होकर वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई।

Back to top button