हरतालिका तीज व्रत में घर के इन प्रमुख स्थानों में जलाएं दीपक

हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन घर के कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है तो आइए उन प्रमुख स्थानों के बारे में जानते हैं।

हरतालिका तीज व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ के साथ-साथ हरतालिका तीज की शाम को घर के कुछ प्रमुख स्थानों पर दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि दीपक की लौ से घर की सारी नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है, तो आइए उन उपाय को जानते हैं।

पूजा स्थान
हरतालिका तीज की शाम को सबसे पहले अपने पूजा स्थान पर एक बड़ा दीपक जलाएं। यह दीपक घी का होना चाहिए। इस दीपक को पूरी रात जलने दें। घी का दीपक जलाने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है और उनकी कृपा बनी रहती है। यह दीपक आपकी पूजा को पूर्णता भी देता है।

मुख्य द्वार
पूजा के बाद घर के मुख्य द्वार पर एक दीपक जरूर जलाएं। मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यह दीपक सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक होता है। इस दीपक को शाम के समय जलाएं और कोशिश करें कि यह रात भर जलता रहे।

तुलसी के पौधे के पास
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। हरतालिका तीज की शाम को तुलसी के पौधे के पास एक दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

रसोई घर
रसोई घर को मां अन्नपूर्णा का वास स्थान माना जाता है। ऐसे में हरतालिका तीज के दिन रसोईघर में एक दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है।धन की कमी नहीं होती। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker