CM Rekha Gupta को मिलने वाली Security पर कितना होता है हर महीने खर्च

हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) पर हमला किया गया। ये हमला जनसुनवाई के दौरान हुआ। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से हमलावर की पहचान राजेश के रूप में हुई है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा (Delhi CM Security Cost) पर हर महीने कितना खर्च किया जाता है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुर्खियों में हैं। उनके ऊपर हाल ही में जनसुनवाई के दौरान हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हमलावर गिरफ्तार हो चुका है। उसकी पहचान राजेश के रूप में हुई है। इस खबर के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री को मिलने वाली सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

आज हम जानेंगे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को किस तरह की सुरक्षा (Delhi CM Security Cost) मिलती है, उनकी सुरक्षा में क्या-क्या शामिल होता हैं। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा में हर महीने कितना खर्च किया जाता है।

CM Rekha Gupta किस तरह की मिलती है सुरक्षा?
रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री और चौथी महिला मुख्यमंत्री भी है। उन्हें देश की तीसरी सबसे बड़ी सिक्योरिटी प्रदान की जाती है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z Security मिलती है। देश में बड़ी हस्ती, नेता या पब्लिक फिगर को ही इस तरह की सिक्योरिटी दी जाती है।

5 तरह की मिलती है सिक्योरिटी
Z+

Z

Y+

Y

X

Z Security में क्या-क्या होता है शामिल?
4 से 6 NSG कमांडो
पुलिस कर्मचारी
इसके अलावा ITBP या CRPF
कितना आता है हर महीने खर्चा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Z Security में हर महीने लगभग 15 से 20 लाख रुपये खर्च किया जाता है। इसके साथ ही Z+ Security में लगभग हर महीने 40 से 50 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। ये सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दिए गए हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker