MP में अचानक बढ़ी ठंड, निकालनी पड़ी रजाई, जाने मौसम का अपडेट…

मध्य प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया था। बुधवार को अचानक हवाओं का दौर शुरू हो गया और तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली। इस दौरान एमपी के लगभग 10 जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीच चला गया। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के तापमान में तेजी से आई गिरवाट की वजह भी बताई है। आइए जानते हैं अगले 4 दिन मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा।

एक दिन बाद बदल जाएगा मौसम

मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को भी हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। ऐसे में शनिवार को हल्की ठंड रहेगी, लेकिन उसके बाद तापमान सामान्य हो जाएगा और धूप के साथ ही तेज हवाओं का दौर खत्म हो जाएगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के मंडला और मलांजखंड में न्यूनतम तापमान 8.3 और 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की सुबह बढ़ गया। मौसम विभाग ने बताया कि 13 साल बाद मार्च में भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तक गिर गया।

क्यों पड़ रही मार्च में ठंड

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जबलपुर और राजगढ़ जिलों में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री तक गिर गया।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में ठंड का मौसम है क्योंकि राज्य में उत्तरी हवाएँ चल रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण ठंडक आ रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार से राज्य में पश्चिमी और पूर्वी हवाएँ चलने की संभावना है। इन हवाओं के कारण पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही राज्य में तीन दिनों से चल रही ठंड का दौर भी खत्म हो जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker