महाराष्ट्र: ठाणे में 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी को पकड़ लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि, पुलिस ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को हुई इस घटना के सिलसिले में 19 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को पकड़ लिया है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की अपनी बड़ी बहन से झगड़कर बुधवार की रात अपने घर से निकल गई थी और शहर में एक झील के किनारे बैठने चली गईथी।

आरोपी ने किस तरह घटना को दिया अंजाम

अधिकारी ने कहा कि, आरोपी ने लड़की से संपर्क किया और उसे अपने घर आने का लालच दिया। फिर आरोपी ने धमकी दी और पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि, आरोपी के खिलाफ धारा 65 (16 साल से कम उम्र की महिला से बलात्कार), 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान), 137 (2) (अपहरण) और भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Back to top button