तूफान बना अनिल अंबानी की कंपनी का शेयर, ₹2 से कम कीमत

बीते शुक्रवार को बाजार में बिकवाली के बीच कुछ पेनी शेयर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ते नजर आए। इनमें से एक शेयर रिलायंस कम्युनिकेशंस है। इस कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी देखी गई। यह तेजी ऐसे समय में आई जब कंपनी को बंबई उच्च न्यायालय से राहत मिली है।

कंपनी को मिली है यह अच्छी

बंबई उच्च न्यायालय ने केनरा बैंक के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें उद्योगपति अनिल अंबानी के लोन अकाउंट को धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत किया गया था। यह अकाउंट अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस से संबंधित है जो दिवालियेपन की कार्यवाही का सामना कर रही है। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने बैंक के आठ नवंबर, 2024 के आदेश के खिलाफ अंबानी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया। अंबानी ने आदेश को चुनौती देते हुए कहा कि केनरा बैंक ने उनके लोन अकाउंट को धोखाधड़ी घोषित करने से पहले उनका पक्ष नहीं सुना।

उच्च न्यायालय ने इस मामले में भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) से भी जवाब मांगा है। पीठ ने कहा- आरबीआई को बैंकों के खिलाफ कुछ कार्रवाई करने की जरुरत है। ऐसा बार-बार हो रहा है। लोगों को बार-बार अदालत क्यों आना चाहिए। मामले में आगे की सुनवाई के लिए छह मार्च की तारीख तय की है।

शेयर का परफॉर्मेंस

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 4.65% बढ़कर 1.80 रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को भी शेयर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा था। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 2.59 रुपये है। अक्टूबर 2024 में शेयर ने इस स्तर को टच किया। मई 2024 में शेयर की कीमत 1.47 रुपये थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। बता दें कि साल 2008 में कंपनी के शेयर करीबन 800 रुपये तक पहुंच गए थे। इसके बाद से शेयर में 99% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker