महाराष्ट्र के नागपुर में स्कूल के शिक्षक को शौचालय में लगाया कैमरा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। बता दें कि एक स्कूल के शिक्षक को शौचालय का उपयोग कर रही महिलाओं का गुप्त रूप से वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 31 जनवरी को सीताबर्डी स्थित एक सांस्कृतिक केंद्र में हुई घटना के सिलसिले में इतवारी निवासी आरोपी मंगेश खापरे (38) को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं में से एक ने खापरे को शौचालय की खिड़की से महिलाओं का वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया और शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से 20 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।
उन्होंने कहा कि खापरे पिछले साल एक कार्यक्रम में इसी तरह की घटना में शामिल था।
नूंह में व्यक्ति ने बनाया था महिला का वीडियो
हाल में हरियाणा के नूंह से ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां जिले में 55 साल के एक व्यक्ति को एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ आठ महीने तक बार-बार रेप करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी ने महिला को अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया था। महिला ने शिकायत में बताया कि करीब आठ महीने पहले जब उसका पति घर पर नहीं था, तब आरोपी घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। उस समय महिला बाथरूम में नहा रही थी और आरोपी ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया था। महिला के अनुसार आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।