दानापुर के ज्वेलरी शॉप में बड़ी डकैती, दिनदहाड़े 50 लाख की लूट

जिले के दानापुर के सगुना खगौल रोड स्थित जीवा आभूषण दुकान से नकदी समेत 40 से 50 लाख की लूट की घटना सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने दोपहर 12 बजे के करीब इस वारदात को अंजाम दिया है।

दुकान के कमर्चारी के अनुसार पांच से अधिक बदमाश ग्राहक बनकर अंदर आए। उन्होंने हथियार के बल पर कर्मचारियों को धमकाया और बैग में आभूषण भर कर निकल गए।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे हैं। शहर में सघन वाहन जांच शुरू कर दिया गया है।

Back to top button