पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति: सीएम योगी

लखनऊ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। गुरुवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात करीब 9 बजकर 51 मिनट पर उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना पर पूरे देश में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा है कि यह भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है।

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा “ पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओमः शांति।” डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के एक अद्वितीय व्यक्तित्व थे। उनके नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण आर्थिक सुधार देखे, जिन्होंने देश की प्रगति की दिशा को बदल दिया। उनके निधन से देश ने न केवल एक कुशल राजनेता बल्कि एक दूरदर्शी अर्थशास्त्री को खो दिया है। उनका योगदान भारतीय राजनीति और समाज में सदैव याद किया जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker